Mausam Ki Jankari: भारत के 10 सबसे ठंडे शहर, लिस्ट में देखें कौन रहा टॉप पर

Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकारी): भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की ठंड और बारिश की वजह से लोग काफी परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर पश्चिम भारत (North West India), भारत-गंगा के मैदानी भागों (Indo-Gangetic plains) मध्य भारत (Central india) के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं (Dry Winds) अब कमजोर होती जा रही हैं।
हवा की दिशाओं में बदलाव की वजह से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। जिस कारण उत्तर पश्चिम भारत में गुरुवार यानी (सात जनवरी 2021) तक कड़ाके की ठंड और पाला से राहत मिलने की संभावना है। बीते सोमवार को भी देश के उत्तरी और मध्य राज्यों में ज्यादतर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भारत के मैदानी राज्यों में सबसे ठंडा शहर रहा गुजरात का नलिया है। चलिए जानें हैं भारत के 10 मैदानी राज्य जो सबसे ठंडे रहे हैं।
भारत के 10 सबसे ठंडे शहर
1- गुजरात का नलिया शहर सबसे ठंडा रहा है। यहां पर तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
2- राजस्थान के जैसलमर शहर में तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
3- राजस्थान के गंगानगर शहर में तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
4- गुजरात के केशोड शहर में तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
5- असम के डिब्रूगढ़ शहर में तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
6- राजस्थान के बीकानेर शहर में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
7- पश्चिम बंगाल के कूच बिहार शहर में तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
8- मध्य प्रदेश के मांडला शहर में तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
9- गुजरात के भुज-रुद्रमाता शहर में तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10- राजस्थान के जुरु शहर में तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS