Mausam ki jankari 17 December: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Mausam ki jankari: भारत के अलग-अलग हिस्सो में ठंड का सितम जारी है। कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिल रहा है साथ ही मौसम विभाग ने शीत लहर की आशंका भी जाहिर की है। भारत मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली , चंडीगढ़, राजस्थान में आज घना कोहरा छाया रहा। साथ ही इन इलाकों में शीत लहर ने लोगों का जिना मुश्किल कर दिया है। ठंड इन दिनों अपने तेवर दिखा रही है।
यहां हो सकती है बारिश
पूर्वोत्तर राज्यों में असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरे की परत देखने को मिली। इसके साथ विभाग ने तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तमिलनाडु, पुड्डुचेरी के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं। विभाग के अनुसार अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश होने की संभावना है।
बर्फीली हवाओं की चपेट में उत्तर भारत
वहीं उत्तर भारत गुरूवार को बर्फीली हवाओं की चपेट में रहा। पंजाब के अमृतसर में मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में घना कोहरा छाया रहा। वहीं हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई पहाड़ी इलाकों में तापमान माइनस में चला गया है। यहां नदी नाल तक जम गए है।
पंजाब का हाल
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि देश के मैदानी इलाकों में अमृतसर में सबसे कम 2.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 13 डिग्री कम है। अमृतसर , मनाली, शिमला और श्रीनगर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है।
दिल्ली और जम्मू-कश्मीर का मौसम
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 'घने कोहरे' के चलते सुबह में पालम इलाके में दृश्यता गिरकर 100 मीटर पर आ गई। जम्मू-कश्मीर की गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। कश्मीर घाटी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
हिमाचल में नदी नाले जमे
हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा। मनाली, डलहौजी, कीलांग और कल्पा में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। वहीं ठंड से नदी नाले तक जमने लगे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS