Mausam ki Jankari 2 January: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम, मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा

Mausam ki Jankari 2 January: पूरे उत्तर भारत में सर्दी का सितम, मैदानी इलाकों में छाया रहेगा घना कोहरा
X
Mausam ki Jankari: ठंड ने पूरे भारत को अपने आगोश में ले लिया है। देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटे और सर्दी का सितम जारी रहेगा। 2 जनवरी यानी कल को भी ठंड और सितम ढाएगी।

Mausam ki Jankari: ठंड ने पूरे भारत को अपने आगोश में ले लिया है। देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। IMD की मानें तो अगले 48 घंटे और सर्दी का सितम जारी रहेगा। 2 जनवरी यानी कल को भी ठंड और सितम ढाएगी। कश्मीर और लद्दाख में कल भी हर जगह न्यूनतम तापमान शून्‍य से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि 4 से 5 जनवरी के बीच हल्की से सामान्य बर्फबारी की उम्मीद कर रहे हैं। उस समय तक मौजूदा शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

इन राज्यों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो यह शीत लहर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में और तेज होगी। यह स्थिति 5 जनवरी तक बनी रहेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान में कहा है कि 2 से 6 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश भी हो सकती है।

मैदानी इलाकों में कल भी छाया रहेगा घना कोहरा

कल भी (दो जनवरी) को भी पूरे उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है। जो इस मौसम का सबसे कम तापमान होगा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पहले ही पहले से ही जनवरी में घने कोहरे की संभावना व्यक्त की थी।

ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत

भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। अभी ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। 7 जनवरी से फिर से उत्तर भारत तेज शीत लहर की चपेट में आएगा।

जम्‍मू-कश्‍मीर में सर्दी 40 दिन और ढाएगी सितम

जम्‍मू-कश्‍मीर में स्थानीय रूप से 'चिल्लई कलां' के नाम से जानी जाने वाली 40 दिनों की भीषण सर्दियों की मियाद 31 जनवरी को खत्‍म होगी। श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4, पहलगाम में शून्य से 7.8 और गुलमर्ग में शून्य से 9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

सड़कों पर बर्फ जमने से फिसलन की स्थिति

लद्दाख के लेह में शून्य से 17 डिग्री, कारगिल में शून्य से 17.4 डिग्री और द्रास में शून्य से 26.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रात के न्यूनतम तापमान के रूप में दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.2, कटरा में 5.2, बटोत में 0.9, बनिहाल में 1.0 और भदरवाह में शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। सड़क पर बेहद फिसलन भरी स्थिति है।

Tags

Next Story