Mausam Ki Jankari 21 January: यहां देखें हिमाचल से लेकर राजधानी तक कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

Mausam Ki Jankari 21 January: यहां देखें हिमाचल से लेकर राजधानी तक कल कैसा रहेगा मौसम का हाल, कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
X
उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में र्फबारी, बारिश और शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी है।

Mausam Ki Jankari 21 January: भारत के उत्तर और दक्षिण में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। एक तरफ उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में कोहरे से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे से राहत के आसार अगले एक सप्ताह तक नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कश्मीर में बारिश हो सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। साथ ही शीतलहर का असर पूरी तरह दिखेगा।

आईएमसी ने 21 जनवरी को उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में र्फबारी, बारिश और शीत लहर की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत में जारी की गई शीतलहर की चेतावनी 22 जनवरी तक जारी रहेगी।

वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में 22 से 25 जनवरी के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं 21 जनवरी को दिल्‍ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर की संभावना है। .22 से 24 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ ही बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट जारी है। दक्षिण में चेन्नई, पुद्दुचेरी और त्रिवेन्द्रम समेत केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना जताई है।

Tags

Next Story