Mausam Ki Jankari: मुंबई में Monsoon को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट, उत्तर भारत में इस दिन पहुंच रहा मानसून

भारत के केरल राज्य में 3 दिन की देरी से पहुंचा मानसून अब आगे बढ़ रहा है। केरल से महाराष्ट्र और गुजरात होते हुए उत्तर भारत में फैल जाएगा। मौसम विभाग ने केरल के बाद अब महाराष्ट्र में मानसून को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने कहा कि मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु जैसे राज्यों में पहुंच चुका है।
महाराष्ट्र के कई हिस्सों में फैला कोरोना
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि केरल से महाराष्ट्र और वहां से मानसून आगे बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में आगे बढ़ रहा दक्षिण पश्चिम मानसून। जिसके चलते एक हफ्ते बाद मानसून मुंबई पहुंचेगा। मौसम विभाग ने बताया कि सात-आठ जून को कम बारिश होने का अनुमान है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार तक महाराष्ट्र के 30 फीसदी हिस्सों तक मानसून पहुंच चुका है। पुणे और रायगढ़ जिले में दस्तक दे दी है। वहीं मानसून पूर्वोत्तर के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों के अलावा महाराष्ट्र, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश और गोवा भी शामिल हैं।
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून 25 जून तक प्रवेश करेगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम का पहला मॉनसून डिप्रेशन जल्द ही बंगाल की खाड़ी के ऊपर बनेगा।
स्काईमेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यही प्रणाली अरब सागर में मानसून की वृद्धि को मजबूत करेगी और मानसून मुंबई और उससे आगे बढ़ेगा। 11 जून से 15 जून के बीच मुंबई और उसके आस पास के इलाकों में जमकर बारिश होगी। वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत में 22 जून से लेकर 28 जून के बीच मानसून पहुंचेगा। 12 जून से पूर्वी भारत और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित कुछ मध्य भागों में मानसून की शुरुआत होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS