Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में त्योहारों पर होगी झमाझम बारिश, इन राज्यों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने अपने पूर्व अनुमान लगाते हुए फेस्टिवल सीजन का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बकरी ईद और रक्षाबंधन पर बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब जैसे राज्यों में 1 अगस्त से लेकर 4 अगस्त तक बरसात होने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्य के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल जाएगी।
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के कई जिलों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने हरियाणा के यमुनानगर, कैथल, पानीपत, रोहतक जैसे कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी हैं। पटौदी क्षेत्र में 9 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तराखंड हिमाचल और जम्मू कश्मीर का मौसम
मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग कहना है कि यहां पर बरसात की वजह से भूस्खलन की संभावना है। वहीं कई इलाकों में भूस्खलन की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में तेज बारिश को लेकर जारी किया है। तो वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में तेज बारिश की वजह से भूस्खलन हो रहे हैं। जिसकी वजह से कई जगह पर यातायात प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार की रात जिले के तमाम हिस्सों में अच्छी बारिश हुई।
उत्तर भारत का मौसम
मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दी है। इसमें लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत शामिल है। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में भी बीते 4 दिनों से तेज धूप और उमस की वजह से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बीती रात हुई बारिश की वजह से पंजाब के लोगों को ही राहत मिली।
इनके अलावा सिक्कीम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, असम और अरूणाचल में आज बारिश की गति 60-75 मिमी रहने की संभावना है। बिहार में मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन होने वाली भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कोसी, बूढी गंडक, गंडक और कमला बलान के जलस्तर में बढ़ोत्तरी की आशंका जतायी है। फिलहाल, 12 जिलों के कुल 102 प्रखंडों और 901 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं।
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। तो वहीं रेगिस्तानी इलाके में अभी लोगों को गर्मी और उमस की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी आज बारिश होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS