Mausam ki Jankari: बर्फबारी का दिल्ली पर पड़ा असर, धड़ाम से नीचे गिरा पारा, जानें अपने राज्यों के तापमान का हाल

पहाड़ी इलाको में लगातार हो रही बर्फबारी (Snowfall) से उत्तर भारत के राज्यों के तापमान में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान आठ डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वही उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। वही बिहार ने आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।
वही राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। सर्द हवाओं के असर से प्रदेश के विभिन्न जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंचने के साथ ठंडक महसूस की जा रही है. फतेहपुर जिले के खेतों में ओंस की बूंदे जमने लगी हैं। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक इस महीने फतेहपुर शेखावत में तापमान जमाव बिंदू तक जा सकता है।
वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने वाला है। वही पहाड़ी इलाके में तो कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां ठंड और बढ़ने लगी है। वही हिमाचल प्रदेश की बात करें तो शिमला का न्यूनतम तापमान छह डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा रहा है।
वही आज उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक शुष्क मौसम और सर्द रातें रहने का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग को छोड़कर पूरी घाटी में बुधवार रात पारा शून्य से नीचे चला गया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में भी इस मौसम में पहली बार रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार रात शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS