मौसम की जानकारी: बिहार के 9 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, दो दिनों में यूपी में 79 लोगों की मौत

मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari)/ मानसून (monsoon) का महीना खत्म होने के बाद भी कई राज्यों में बारिश (Rain) का सिलसिला जारी है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar) और उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुछ जिलों में जमकर बारिश हो रही है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कई हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना जताई है।
बिहार का मौसम
मौसम के मुताबिक, बिहार में बारिश की वजह से गंगा नदी उफान पर हैं। जिसकी वजह से कई इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया है। बिहार के 9 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 5 जिलों जिसमें पटना और गोपालगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश का मौमस
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अब भी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का पानी घरों में घुस गया है। बीते दो दिनों में बारिश की वजह से यूपी में 79 लोगों की मौत हो चुकी है।
उत्तराखंड का मौसम
यूपी और बिहार के अलावा उत्तराखंड में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। पहाडों में भी जमकर बारिश हो रही है। उत्तराखंड में अगले 12 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौमस विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी।
दिल्ली का मौसम
राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां भी रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। बीती रात कई इलाकों में बारिश हुई। जिसकी वजह से मौसम में ठंडा पन आ गया है। दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए रहेंगे और इसके साथ ही बारिश को लेकर भी संभावना है।
इसके अलावा देश के अन्य राज्यों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भी मौसम विभाग ने अलग अलग जगहों पर बारिश को लेकर संभावना जताई है। मुंबई में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
राज्यों में मौसम का हाल
1. बीते दो दिनों में उत्तर प्रदेश में बारिश की वजह से 79 लोगों की जान चली गई है।
2. बिहार में गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और सड़क से लेकर अस्पताल तक भरा पानी ही पानी भरा हुआ है। स्कूल कॉलेजों बंद कर दिया गया है।
3. उत्तराखंड के 8 जिलों में मौमस विभाग ने अलर्ट जारी किया हु हुआ है। पहाड़ी पर लैंडस्लाइड की वजह से सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है।
4. हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
5. महाराष्ट्र के पुणे में बीते दिनों हुई बारिश की वजह से बाढ़ आ गई। जिसमें 21 लोगों की जान चली गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS