Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया शीतलहर का अलर्ट, जानें तापमान का हाल

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (snowfall) से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वही कई राज्यों में गिरते तापमान ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (india meteorological department) के मुताबिक उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवा उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान (minimum temperature) को कम कर सकती है।
जिसके चलते मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 25 नवंबर को (यानी आज) न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं अगर प्रदूषण की बात करें तो तेज हवा चलने से प्रदूषण से कुछ राहत मिली थी, लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक हवा की रफ्तार कम होने से शुक्रवार से एक बार फिर प्रदूषण देखने को मिल सकता है।
इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान (maximum temperature) 26.0 और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह और शाम के समय ठंड पड़ रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
वहीं, सुबह हल्का कोहरा भी पड़ सकता है। गाजियाबाद में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वही दक्षिण भारत में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और तेलंगाना और गोवा में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश (rain alert) संभव है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS