Mausam Ki Jankari: 5 दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं, यातायात प्रभावित, 1 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari: 5 दिनों तक शीतलहर से राहत नहीं, यातायात प्रभावित, 1 जनवरी को ऐसा रहेगा मौसम
X
नए साल के शुरुआती सप्ताह में ठंड का कहर और बढ़ जाएगा। ठंड और कोहरे की वजह से यातायात्र भी प्रभावित हो रहा है।

देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत में ठंड का टॉर्चर पूरी तरह से दिखने लगा है। कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड और कोहरे की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आईएमडी ने नए साल यानी एक जनवरी 2023 के दिन उत्तर भारत में मौसम कैसा रहने वाला है। इसको लेकर भविष्यवाणी भी कर दी है।

आईएमडी ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि नए साल में शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में भी ठंड का यह सितम जारी रहने वाला है। 28 सितंबर को दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक ऐसे ही हालात बने रह सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत में शुष्क और ठंडी हवाएं चलेंगी। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर का कहर जारी रहेगा। लेकिन उतार-चढ़ाव मौसम के हिसाब से दिखेगा। इन राज्यों के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है। जम्मू, हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जिससे 30 और 31 दिसंबर के आसपास एक और पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। उस दौरान मध्यम हिमपात भी संभव है। नए साल के शुरुआती सप्ताह में ठंड का कहर और बढ़ जाएगा।

मौसम की वजह से यातायात प्रभावित

दिल्ली जाने वाली 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जबकि दो ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट ने पहले ही यात्रियों को आगाह कर दिया है कि ऐसे खराब मौसम में कई फ्लाइट उड़ान भरने में सक्षम नहीं है। कई फ्लाइटें देरी से उड़ रही हैं। मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी 200 मीटर से भी कम हो जाने के कारण कम से कम 100 उड़ानों में देरी हुई और दो को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया।

Tags

Next Story