Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

Mausam ki Jankari: उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट
X
उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ने लगी है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी (snowfall) से उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में गिरावट लगातार दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। वहीं, दक्षिणी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। भारतीय मौसम विभाग (india meteorological department) के मुताबिक अगले कुछ दिनों में और ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखा जा रहा है।

अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग (meteorological department) के मुताबिक, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) 8 डिग्री और अधिकतम तापमान (maximum temperature) 26 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक कोहरे का असर भी दिखाई देगा। वही प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर कल शाम करीब 6 बजे एक्यूआई 270 दर्ज किया गया, जो कि खराब श्रेणी में आता है। वही हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा।

सुबह कोहरे छाए रहेगा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं सुबह कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जाएगा।

वही दक्षिणी भारत के राज्यों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा केरल, माहे और लक्षद्वीप पर भारी बारिश हो सकती है। यही नहीं मछुआरों को दक्षिण पूर्व और आस-पास के पूर्वी मध्य अरब सागर और केरल-कर्नाटक तट और लक्षद्वीप क्षेत्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Tags

Next Story