Mausam Ki Jankari: चक्रवाती तूफान को लेकर 4 राज्यों में मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कैसे रखे जाते हैं तूफानों के नाम

मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान मैंडूस को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से भविष्यवाणी करते हुए दक्षिणी राज्यों तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात मैंडूस की वजह से कई तटीय राज्यों में भारी नुकसान की आशंका है। ये तूफान महाबलीपुरम के पास दस्तक दे चुका है। अभी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में बारिश हो रही है।
11 से 13 दिसंबर तक मौसम विभाग का अलर्ट
आईएमडी ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में भारी बारिश होगी। आईएमडी ने सोमवार को भविष्यवाणी करते हुए कहा कि तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होगी। 11 से 13 दिसंबर के बीच इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 और 15 दिसंबर के दौरान पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में मौसम पूरी तरह बदल गया है। यहां 35-45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।
11 से 13 दिसंबर के बीच मछुआरों को समुद्र तट या समुद्र में जाने से मना किया गया है। पूर्व-मध्य अरब सागर, केरल-कर्नाटक तट के साथ-साथ और 14 से 15 के दौरान पूर्व-मध्य और आस-पास के दक्षिण-पूर्व अरब सागर में नहीं जाने की चेतावनी दी गई है। चेन्नई के आसपास के कुछ जिलों जैसे वालाजाबाद, कांचीपुरम, तिरुपुरुर और वंदलुर में हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
जानें कैसे रखे जाते हैं तूफानों के नाम
चक्रवाती तूफानों का नाम रखने के पीछे मुख्य कारण यह है कि कोई भी व्यक्ति इन चक्रवाती तूफानों के बारे में अच्छे से अध्ययन कर सकता है या जान सकता है। तूफानों के नामों से हम आसानी से जान सकते हैं कि किस साल किस तूफान ने किस इलाके में कितनी तबाही मचाई थी। साल 2000 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन के 8 देशों के सदस्यों ने मिलकर यह निर्णय लिया। जिसके बाद से तूफानों के नाम रखने की परंपरा शुरू हुई। चक्रवाती तूफानों के नाम तय करने की लंबी प्रक्रिया होती है। इसमें तय किया जाता है कि आने वाले चक्रवाती तूफानों का नाम कैसे रखा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS