Mausam Ki Jankari Cyclone Tauktae : महाराष्ट्र में दोहरी मार, तौकते तूफान के चलते बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद, समुद्र में फंसी 15 नावें

महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना की मार जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के दक्षिणी समुद्री तटों पर तौकते तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 मई को यह तूफान गुजरात के तटीय इलाकों से टकराएगा। इस तूफान के चलते कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के कई तटीय इलाकों को ये तूफान प्रभावित कर सकता है। इसमें रायगढ़, सिंधुदुर्ग, मुंबई और पालगढ़ जैसे इलाके शामिल है। इन इलाकों में 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
अलीबाग के समुद्र में फंसी 15 नावें
मुंबई में तूफान को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अलीबाग से मछली पकड़ने के लिए गई 15 नाव वालों के अभी फंसे होने की संभावना है। तूफान के खतरे को देखते हुए सभी नाव वालों को समुंद्र से लौटने के आदेश दे दिए गए हैं। वही रायगढ़ के जिला अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह पर शिफ्ट करने की व्यवस्था शुरू कर दी है।
हालांकि, चक्रवात से मुंबई को नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन बीएमसी ने ऐहतियातन कई कदम उठाए हैं। बीएमसी ने कहा कि चक्रवात के मुंबई में कम की आशंका है। लेकिन इसके बावजूद हमने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सभी वार्ड ऑफिसर को आदेश दे दिए गए हैं कि कोरोना सेंटर सुरक्षित रखा जाए। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 2 दिन तक यहां के तटीय इलाकों को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विभाग ने ट्वीट कर लिखा कि ताऊ ते के कारण लक्षद्वीप क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर दबाव बन गया है। यह दक्षिण गुजरात और दीव के तटों से टकराएगा। यह 17 मई तक खतरनाक रूप ले सकता है और इस दौरान इसकी रफ्तार 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS