Mausam Ki Jankari: मुंबई में बारिश, दिल्ली में धुआं, पहाड़ों में सामान्य मौसम, जानें अपने राज्य का हाल

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में लगातार मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। जहां एक तरफ उत्तर भारत में मौसम ठंडा हो रहा है। तो वहीं दक्षिण भारत में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम शुष्क है। लेकिन प्रदूषण का स्तर बेहद खराब नजर आ रहा है।
दक्षिण भारत का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से महाराष्ट्र, तेलंगाना, हैदराबाद, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है।
उत्तर भारत का मौसम
वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत की बात करें तो इन राज्यों में सुबह शाम मौसम ठंडा रहने लगा है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में मौसम सामान्य बने रहने को लेकर अलर्ट किया है। वहीं मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मुंबई में बीते दिनों रात को हुई भारी बारिश के कारण सायन पुलिस स्टेशन और किग्स सर्किल के पास सड़क पर जलजमाव हुआ है। इसके साथ ही मुंबई के बायकुला, हिंदमाता, कुर्ला, किंग सर्किल समेत कई इलाकों में भी सड़कों पर पानी भर गया है। उत्तरी कोंकण के साथ मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ बीते दिनों तेलंगाना और हैदराबाद में हुई बरसात में लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी। इन दो राज्यों में कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और वहीं कर्नाटक में भी भारी बारिश हुई। जिसके वजह से राज्य में अलर्ट जारी करना पड़ा। महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के पंढरपुर में भारी बारिश के कारण दीवार ढह जाने की एक घटना में एक परिवार के चार लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS