Mausam Ki Jankari: मुंबई में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भरा पानी, मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया हाई अलर्ट

Mausam Ki Jankari: मुंबई में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भरा पानी, मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया हाई अलर्ट
X
Mausam Ki Jankari: महाराष्ट्र में मानसून ने पूरी तरह से हाहाकार मचा रखा है। राजधानी मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में 3 से 5 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक राहत की खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव कैसे बन रहे मानसून अब दक्षिण भारत की तरफ रुख कर सकता है। वहीं भारी बारिश की वजह से बिहार और महाराष्ट्र में चेतावनी जारी कर दी गई है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी आज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसकी वजह से अब मानसून दक्षिण भारत की तरफ रुख करेगा। इसकी वजह से महाराष, मध्य प्रदेश, बिहार छत्तीसगढ़, जैसे राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग ने मध्य भारत में 2 से 3 दिनों तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल है।

वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

मुंबई का मौसम

महाराष्ट्र में मानसून ने पूरी तरह से हाहाकार मचा रखा है। राजधानी मुंबई में मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि मुंबई में 3 से 5 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। वही महाराष्ट्र के कई जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। पुणे, कोल्हापुर, सांगली, बीड, लातूर और उस्मानाबाद जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में आज बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। इसमें राजस्थान के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। जिसकी वजह से मौसम सुहाना हो गया।

वहीं झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों, हरियाणा और पंजाब में छिटपुट वर्षा से अधिक की उम्मीद फिलहाल नहीं है। मौसम विभाग ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से भूस्खलन की संभावना बनी हुई है। इसकी वजह से कई सड़क मार्गों पर पहले से ही पाबंदी है।

Tags

Next Story