Aaj Ka Mausam: जहरीली हवा की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, जानें कैसे रहेगा उत्तर भारत में मौसम का हाल

दिल्ली में एक बार फिर से जहरीली हवा का कहर दिखा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में न्यूनतम तापमान औसत से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। तापमान गिरने से हवा की गति भी धीमी पड़ गई है जिसके कारण धुंध ने एक बार फिर से करवट ले ली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बीते 24 घंटे में यहां की वायु गुणवत्ता सूचकांक 370 दर्ज किया गया है। जिसे बेहद ही खराब गुणवत्ता के श्रेणी में रखा जाता है।
दिल्ली एनसीआर का मौसम
बीते 2 दिनों से दिल्ली समेत कई इलाकों में ठंड का असर बढ़ रहा है। दिल्ली में तो न्यूनतम तापमान औसतन तापमान से भी एक डिग्री नीचे 8.4 पहुंच चुका है। ठंड बढ़ने के कारण हवा की गति भी धीमी पड़ गई है। जिसके बाद हवा का स्तर एक बार फिर से गिर गया है। CPCB के अनुसार बीते 24 घंटे में दिल्ली का AQI 370 दर्ज हुआ है। वहीं दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
1. पालम का अधिकतम तापमान- 24.4
2. दिल्ली हरियाणा के बॉर्डर रिज का अधिकतम तापमान- 24 डिग्री
3. दिल्ली यूनिवर्सिटी का अधिकतम तापमान- 24.8 डिग्री
4. गाजियाबाद का अधिकतम तापमान- 23.2 डिग्री
5. जाफरपुर कलां का अधिकतम तापमान- 23 डिग्री
6. मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान- 22.7 डिग्री
7. नोएडा का अधिकतम तापमान- 24.6 डिग्री
8. मयूर विहार का अधिकतम तापमान- 23.3 डिग्री
जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी
ठंड का असर पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक देखने को मिल रहा है। इन क्षेत्रों के कुछ इलाकों में काफी बर्फबारी भी हो रही है। जिसके कारण इसका असर मैदानी इलाकों के तापमान पर भी पड़ रहा है। कई राज्यों में अचानक तापमान गिरने की खबर सामने आई है। यूपी, एमपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में हर दिन ठंड बढ़ रही है। जिसके कारण कई शहर कोहरे की चपेट में हैं। इन जगहों पर सुबह के वक्त विजिबिलिटी भी कम रहती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS