Mausam ki Jankari: मानसून बना आफत! गुजरात-MP में भारी बारिश से हुई बाढ़ की स्थिति, महाराष्ट्र में Red Alert जारी

Mausam ki Jankari: मानसून बना आफत! गुजरात-MP में भारी बारिश से हुई बाढ़ की स्थिति, महाराष्ट्र में Red Alert जारी
X
देशभर में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। जिससे कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) के चलते हालत बुरे हो गए है। तो वही दूसरी तरफ कुछ राज्य के लोग भीषण गर्मी पड़ रही हैं। वहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के राज्यों में बारिश के असर नजर ही नहीं आ रहा है।

देशभर में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। जिससे कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy rain) के चलते हालत बुरे हो गए है। तो वही दूसरी तरफ कुछ राज्य के लोग भीषण गर्मी पड़ रही हैं। वहीं राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के राज्यों में बारिश के असर नजर ही नहीं आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में आज से मौसम करवट लेगा और दिल्लीवासियों को अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलेगी।

इसके साथ ही पूरे उत्तर भारत में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। तो वही दूसरी तरफ गुजरात और मध्य प्रदेश में रविवार रात हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों के निचले इलाकों में जलजमाव से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौसम विभाग (Meteorological Department) ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आज भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद, नवसारी और वलसाड तो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में भारी बारिश से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात के नवसारी और वलसाड की बात करें तो यहां नदियां उफान पर हैं। नदी के बढ़ते जल स्तर एक कारण सब कुछ डूबने लगा हैं। नदियां खतरे की निशान से ऊपर बह रही हैं।

जिसके कारण राहत बचाव के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीमों को तैनात कर दिया गया हैं। वही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छिंदवाड़ा में भी भारी बारिश से सड़कों पर जलजमाव की समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर हैं कि यहां कई गाड़िया पानी में डूब गई हैं। फिलहाल भारी बारिश के कारण सड़कों पर इतना पानी भर गया है कि छिंदवाड़ा को नागापुर से जोड़ने वाला एनएच 547 से संपर्क टूट गया हैं।

Tags

Next Story