मौसम की जानकारी: प्रयागराज में खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा, उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम की जानकारी/ देश के कई राज्यों में अब भी बारिश और नदियों के ऊफान से आम जनता परेशान है। उत्तर प्रदेश की लाइफ लाइन कहे जाने वाली प्रयागराज में गंगा नदीं खतरे के निशान से ऊपर बहर रही है। इसकी वजह से कई गांवों में पानी घुस गया है। लोगों को जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
मौसम की जानकारी उत्तर प्रदेश
बीते मंगलवार को प्रयागराज में गंगा नदी का पानी इतना दोपहर खतरे का निशान पार कर गया था। यहां गंगा लाल निशान 84.73 मीटर है। जो उसे भी पार कर गया। गंगा और यमुना नदी का पानी प्रयागराज में कहर बरपा रहा है। इसकी वजह से 45 मोहल्लों और 110 गांवों में पानी घुस गया है।
मौसम की जानकारी उत्तराखंड
उत्तराखंड के कई इलाकों में अब भी बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी जैसे कई इलाकों में मौसम विभाग ने हाई अलर्ट जारी किया हुआ है। उत्तराखंड में बादल फटने के बाद हुआ।
मौसम की जानकारी दिल्ली
उत्तर भारत में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है। बीते महीने बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में कम से कम 28 लोग मारे गए। उत्तर भारत के कई इलाकों में लोगों को उमस से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS