मौसम की जानकारी: मुंबई में अगले चार दिन तक भारी बारिश की आशंका, जानिए अपने शहर का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी दिल्ली (Delhi) और आसपास के इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मुंबई में भारी बारिश की आशंका
वहीं मुंबई में भारी बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कोलकाता
मौसम विभाग के अनुसार कोलकात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बूंदा-बांदी हो सकती है। कोलकाता में भी आगामी चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। कोलकाता में आज का अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश
मौसम विभाग के मुताबिक, शिमला में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहें। वहीं उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ आंधी का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश
वहीं लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। जबकि रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और एक-दो बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
झारखंड और छत्तीसगढ़
मौसम विभाग के मुताबिक रांची में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी तरह रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदा-बांदी की आशंका है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS