Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप, मौसम विभाग ने शीतलहर और ठंड को लेकर इन राज्यों में जारी किया अलर्ट

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में घने कोहरे का प्रकोप, मौसम विभाग ने शीतलहर और ठंड को लेकर इन राज्यों में जारी किया अलर्ट
X
मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू और कश्मीर से सोमवार को उत्तर-पूर्व में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के कारण 25 जनवरी की अपराह्र से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान है और बाद में तीन से चार दिनों तक मध्य और पश्चिम भारत के मैदानी भागों में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है।

Mausam Ki Jankari उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। एक बार फिर से पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं शीतलहर से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग और पालम इलाके में आज सुबह 5:30 बजे विज़िबिलिटी 500 मीटर रिकॉर्ड की गई। उत्तर भारत के कई हिस्सों में लोगों को अगले तीन से चार दिनों के दौरान गंभीर शीत लहर के साथ ठंड का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने कहा कि जम्मू और कश्मीर से सोमवार को उत्तर-पूर्व में पश्चिमी विक्षोभ की गतिविधियों के कारण 25 जनवरी की अपराह्र से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने का अनुमान है तीन से चार दिनों तक मध्य और पश्चिम भारत के मैदानी भागों में इसी तरह का मौसम बना रहने की संभावना है।

इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का मौजूदा दौर 26 जनवरी तक इन क्षेत्रों में बने रहने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के दूरदराज के क्षेत्रों में 25 से 27 जनवरी के दौरान शीत लहर की स्थिति और उत्तरी राजस्थान के दूरदराज के क्षेत्रों में शीत लहर की गंभीर स्थिति बने रहने और उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम मध्य प्रदेश में 26 से 27 जनवरी के दौरान शीत लहर चलने का अनुमान है।

दिल्ली में घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई। आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाये रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

ठंड के कारण उत्तर प्रदेश में अपने खेत में सिंचाई करते हुए 45 वर्षीय किसान की कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शीतलहर के बीच मौसम शुष्क रहा। राज्य के कुछ इलाकों में बीते 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रहा। राज्य में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि किशनपुर थाना इलाके के मेहरौली गांव में 45 वर्षीय किसान कामता निषाद की अपने खेत में सिंचाई करते वक्त कथित रूप से ठंड लगने से मौत हो गई।

Tags

Next Story