मौसम की जानकारी: मुंबई-कोलकाता में भारी बारिश की आशंका, जानिए अपने शहर का हाल

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक राजधानी दिल्ली (Delhi) में गुरुवार को हल्की बूंदा बांदी और आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में अधिकांश 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मुंबई
वहीं मुंबई की अगर बात करें तो मौसम विभाग को आशंका है कि यहां आसमान में सामान्य बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को रुक-रुक बारिश होने की संभावना है। गुरुवार को मुंबई में अधिकांश तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं पुणे में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश का अनुमान है।
कोलकाता
मौसम विभाग के मुताबिक कोलकाता में आसमान में बादलों की गरज के साथ बारिश की संभावना है। कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
चेन्नई
वहीं दक्षिण भारत की बात करें तो चेन्नई में हल्की बारिश या बूंदा-बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। गुरुवार को चेन्नई में अधिकांश तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS