मौसम की जानकारीः राजधानी दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश, ऐसा रहेगा हफ्तेभर का हाल

राजधानी दिल्ली में शनिवार को जमकर बारिश हो गई। बता दें कि मौसम विभाग ने पहले अनुमान में बताया था कि 6 और 7 सितंबर को दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में झमाझम बारिश हो रही है।
इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने अपने बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया था कि गोवा और कोंकण में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ इलाकों में बहुत अधिक बारिश हो सकती है।
इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना, पूर्वी मध्यप्रदेश, ओडिशा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 7 और 8 सितंबर को हल्की बूंदा बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। 9 और 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 11, 12 और 13 सितंबर को आमतौर पर हल्की बारिश या बूंदा बांदी के साथ आसमानी में बादल छाए रहेंगे।
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में सप्ताहभर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियश रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS