Mausam ki Jankari: उमस भरी गर्मी के बाद इंद्रदेव का इन राज्यों में फूटा गुस्सा, अगले कुछ दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश

मानसून (Monsoon) के दूसरे चरण में देश भर के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है। जिसके कारण केरल जैसे राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, महाराष्ट्र शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने इन राज्यों में आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में लगातार पांच दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है साथ ही अलर्ट भी जारी किया हैं।
वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार दिल्ली में आज कुछ आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ इलाको में हल्की बूंदाबांदी हुई। और हल्की बूंदाबांदी के चलते उमस भरी गर्मी और बढ़ गई. इसके साथ ही तापमान में मामूली गिरावाट देखी गई।
जहां न्यूनतम तापमान ( Minimum Temperature) 28 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। वही मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ( Meteorological Department) के मुताबिक भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
हालांकि आज भोपाल में सिर्फ हल्की बारिश की हो रही है। इसके अलावा गुजरात, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। जिसके कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अगर पहाड़ी इलाकों की बात करें तो पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिसे लेकर मौसम विभाग ( Meteorological Department) ने अलर्ट जारी किया हैं।
इससे भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। उधर यूपी की राजधानी लखनऊ में आज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि बादल छाए रहेंगे। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 35 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत जरूर मिलेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS