Mausam ki Jankari: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में 3 दिन के अंदर ठंड बढ़ने के संकेत

Mausam ki Jankari: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, इन राज्यों में 3 दिन के अंदर ठंड बढ़ने के संकेत
X
Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में लगातार भारी बर्फबारी जारी है। इसे उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों पर पारा गिरता ही जा रहा है।

Mausam Ki Jankari: हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बीते दों दिनों से लगातार बर्फबारी जारी है। यहां के बर्फबारी का असर पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत उत्तर भारत के अनेक स्थानों पर पारा गिर गया।

जिससे यहां की ठंड ने अपनी रफ्तार भी पकड़ ली है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते इस सप्ताह उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक लगातार गिरावट देखन को मिल सकती है। इसके साथ ही अगले तीनों दिनों के अंदर उत्‍तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

इसका असर दिल्‍ली में भी देखने को मिल रही है। वहीं, न्यूनतम तापमान गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस पर आ गया जो सोमवार के तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां बारिश और तेज हवा चलने से वायु प्रदूषण में पहले से कमी आई है।

दिल्ली में कुछ समय के लिए प्रदूषण सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मोबाइल ऐप 'समीर' के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक सुबह में 168 दर्ज किया गया। जबकि शाम में 171 दर्ज किया गया, जो दोनों मध्यम श्रेणी में आता है। हालांकि सफर का कहना है कि यह सुधार कुछ समय के लिये है।

बुधवार को वापस यह 'खराब' श्रेणी में पहुंच जाएगी। मौसम विभाग ने कहा कि बुधवार को आसमान साफ रहेगा। लेकिन रात में थोड़ी ठंड बढ़ेगी। इस दौरान न्यूतनम तापमान दो डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।

इन जगहों पर हुई बारिश

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हुई। हिमाचल के मनाली में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। वहीं केलांग का तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। उधर, राजस्थान में स्थित माउंट आबू मंगलवार को चार डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

Tags

Next Story