होली पर मौसम : जानें होली पर उत्तर भारत में कैसा रहेगा दिन, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

होली पर मौसम : जानें होली पर उत्तर भारत में कैसा रहेगा दिन, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी
X
होली पर मौसम : 10 मार्च को होली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाएगा। होली पर मौसम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

होली पर मौसम : 10 मार्च को होली का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाएगा। ऐसे में लोगों के बीच मौसम को लेकर हमेशा एक बेचैनी बनी रहती है कि उस दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल। उत्तर भारत के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मूकश्मीर समेत बिहार के तमाम इलाकों मौसम ऐसा रहने वाला है।

10 मार्च को उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, होली से पहले उत्तर भारत में 2 पश्चिमी विक्षोभ बन रहे हैं। ऐसे में पहाड़ी इलाकों और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। इस बार मार्च के पहले हफ्ते में बारिश हुई, जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसकी वजह से तापमना में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे मौसम विभाग का अनुमान है कि होली पर मौसम ठंडा रहेगा।

वहीं इसके अलावा पंजाब, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और बिहार के कुछ इलाकों में तापमान 30 डिग्री के नीचे ही रहने का अनुमान है। इसके अलावा साउथ इंडिया की तरफ रूख करेंगे तो यहां पर तापमान 30 डिग्री से ऊपर चला जाएगा।

होलिका दहन

हिंदू धर्म में होलिका दहन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन अपने ईष्ट पूजा भी विशेष रूप से फलदायी मानी गई है। होलिका दहन के दिन यदि आप अपने ईष्ट देव की पूजा के बाद उन्हें उनकी पसंद की चीजों का भोग लगाते हैं तो वह आपसे बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे और आपको अपना विशेष आशीर्वाद प्रदान करेंगे। होलिका (Holika) दहन का दिन पूर्णिमा (Purnima) का दिन होता है। जिस दिन सभी देवी- देवता अपने भक्तों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

Tags

Next Story