Mausam Ki Jankari: आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में IMD ने मौसम की भविष्यवाणी कर दी गई है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग (IMD) के अनुसार यूपी में चार फरवरी से छह फरवरी तक तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर के पास बनने वाले पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के चलते मौसम में यह बदलाव होगा।
बारिश से मौसम होगा ठंडा
वहीं बारिश के होने से लोगों को फिर से ठंड का समाना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, जम्मू काश्मीर और पंजाब सहित कई राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। बारिश होने से किसानों की गेंहु की फसल को भी फायदा होगा।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक अगले दो-तीन दिन राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बन रही है। सुबह कोहरे और शीतलहरी के बीच बारिश भी अगले कुछ दिनों तक परेशान करेगी। जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश थमते ही मौसम पूरी तरह से साफ होने की भी संभावना है।
दिल्ली का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली के न्यूनतम तापमान में कम से कम तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने का भी अनुमान है। बेमौसम बारिश के साथ ओले का भी सामना करना पड़ सकता है। गुरुवार तक न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
ओडिशा में 5 फरवरी तक शीतलहर की चेतावनी
मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों के लिए ओडिशा के कुछ जिलों में जबरदस्त शीतलहर चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। इसके चलते राज्य सरकार ने जिलों के प्रशासन को लोगों की सहायता के मद्देनजर कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS