मौसम की जानकारी: मुंबई में भारी बारिश की आशंका, 50 साल का टूटा रिकॉर्ड

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी की है कि महाराष्ट्र के ठाणे (Thane) और पालघर (Palghar) के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही मुंबई (Mumbai) को भी अलर्ट किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 सितंबर को समाप्त हुए सप्ताह में बीते पचास साल के औसत से 38 फीसदी अधिक बारिश हुई। मध्यभारत में 63 फीसदी बारिश ज्यादा हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक देश में बुधवार तक लगातार तीसरे सप्ताह मानसून की बारिश औसत से ज्यादा रही। इसकी वजज से मध्यवर्ती हिस्से के कई जिलों में बाढ़ की हालात है। कई जगह फसलें तबाह हो गई हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र और मुंबई में बारिश के बाद से जगह-जगह पानी भरा हुआ है। कई सड़कें और रेलवे ट्रेक पर पानी भर गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा गोवा में आगामी दो-तीन दिन तक भारी होने की आशंका है।
जबकि उत्तर महाराष्ट्र में तेज आंधी की संभावना। इसके चलते समुद्र के किनारे वाले इलाकों में मछुआरों को न जाने की सला दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक निजी एजेंसी स्काईमेट ने कोंकण क्षेत्र और कर्नाट के तटीय इलाके में भी भारी बारिश का अनुमान जताया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS