Mausam Ki Jankari: यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानिए अपने राज्य का हाल

Mausam Ki Jankari: यूपी-बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना, जानिए अपने राज्य का हाल
X
Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। इस साल ठंड फरवरी में भी कम नहीं हुई है।

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। विक्षोभ ने उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित किया है। इस साल ठंड फरवरी में भी कम नहीं हुई है। उत्‍तरी और मध्‍य हिस्‍से अब भी सर्दी की चपेट में हैं जबकि हिमालयी क्षेत्रों में रुक रुककर बर्फबारी हो रही है। आज भी देश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में अगले पूरे सप्ताह के दौरान मौसम साफ बना रहेगा। विभाग द्वारा प्रदेश में 12 फरवरी तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी। इससे अगामी दिनों में ठंड से जनता को निजात मिलने की संभावना जताई जा रही है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में दिन के समय मौसम साफ बना रहा। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी आने से दिन के समय मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान में शुक्रवार के मुकाबले एक से आठ डिग्री तक का भारी उछाल रिकॉर्ड किया गया है।

यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में आने वाले सप्ताह में बारिश की संभावना है। तापमान बढ़ने से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग (IMD) की मानें तो प्रदेश में बारिश हो सकती है। बारिश होने से गेहूं की फसल को लाभ होगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे में कहीं हल्की तो कहीं बहुत हल्की बारिश हुई। कई स्थानों पर गरज चमक के साथ भी बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग के अनुसार देश में सात फरवरी को मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि सात फरवरी को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर कहीं घना तो कहीं हल्का कोहरा छाया रहेगा।

बिहार में मौसम खुशनुमा

बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम खुशनुमा (Bihar Weather Update) नजर आ रहा है। दिन में धूप निकलने की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। हालांकि शनिवार को राजधानी पटना सहित कई जिलों में बारिश हुई।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़कर 7.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है और अगले तीन-चार दिनों तक मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 6.8 डिग्री सेल्सियस और 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। शहर में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस, बुधवार को 10.2 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कश्मीर में थोड़ी राहत के बाद पारा फिर से गिरा

भयंकर शीत लहर से कुछ दिनों तक राहत मिलने के बाद कश्मीर में न्यूनतम तापमान शनिवार को फिर गिर गया। श्रीनगर में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से थोड़ा ऊपर रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, घाटी में अगले सप्ताह मोटे तौर पर मौसम शुष्क रहेगा। घाटी में अभी और बर्फबारी की आशंका है।

Tags

Next Story