Mausam Ki Jankari: दिल्ली-एनसीआर में छाए बादल, इन राज्यों में तेज बारिश और आंधी की संभावना

Mausam Ki Jankari: दिल्ली सहित एनसीआर में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। आपको बात दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 20 से 22 अप्रैल तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिमी मैदानी भागों के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश व बूंदाबांदी का जो सिलसिला 14 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड) में शुरू हुआ, उसके अगले 24 घंटों के दौरान काफी कम होने की संभावना है।
इसके अलावा आज 20 अप्रैल को राजस्थान में धूल भरी आंधियां भी चल सकती हैं। पश्चिम बंगाल में बंगाल की खाड़ी से मिलने वाली नमी से असम के मध्य भागों में एक कम दबाव का क्षेत्र और एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के कारण, अगले दो दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में व्यापक बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं और गरज के साथ वर्षा की संभावना भी है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार के गया में मौसम का मिजाज गर्म हो गया है। गर्म हवाओं के कारण लोग परेशान हैं। अगले दो से तीन तीन दिनों के अंदर परा 42 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
झारखंड में 21 अप्रैल को बारिश के आसार
झारखंड में 21 अप्रैल को फिर से बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन का पूर्वानुमान बताया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वहीं 21 अप्रैल को फिर से बारिश गर्जन के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने की उम्मीद है।
हरियाणा में फिर बारिश के संभवाना
हरियाणा का मौसम फिर करवट ले रहा है। 20 और 21 अप्रैल को बारिश की संभावना बन रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, तपती गर्मी से लोगों को जरूर राहत मिलेगी।
हिमाचल का मौसम
हिमाचल प्रदेश में भी मौसम विभाग ने आज और कल बारिश की संभावना जताई है। वहीं ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से किसानों को भारी नुकसान भी हुआ है। मैदानी इलाकों को छोड़ दें तो यह बारिश कृषि और बागवानी के लिए फायदेमंद है। पिछले दिनों हिमाचल में हुई बारिश से मैदानी इलाकों में गेहूं की कटाई बाधित हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS