मौसम की जानकारी : IMD ने मुंबई में जारी किया रेड अलर्ट, बारिश ने तोड़ा 65 साल पुराना रिकॉर्ड, स्कूल बंद

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) (आईएमडी) के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा है कि मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी (IMD) ने मुंबई और रायगढ़ जिलों रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया है। बताया गया है कि 24 घंटों में 204 मिमी से अधिक वर्षा का अंदेशा है।
अधिकारियों का कहना है कि हालांकि, मुंबई में शुक्रवार को भारी बारिश होगी, लेकिन रायगढ़ में उस दिन भी भारी बारिश जारी रहेगी। शहर में बारिश को देखते हुए शिक्षा मंत्री आशीष शेलार ने ठाणे, कोंकण और मुंबई क्षेत्र के सभी स्कूल और जूनियर कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है।
In view of heavy rainfall forecasts. As a precautionary measure, holiday is declared for all schools & junior colleges in Mumbai, Thane, Konkan region for today 19 Sep 2019. District collectors in other parts of Maharashtra to decide, based on local conditions. #rain
— ashish shelar (@ShelarAshish) September 18, 2019
उन्होंने कहा है कि मौसम विभाग इन क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान के चलते रेड अलर्ट जारी किया है। शिक्षा मंत्री ने जिला कलेक्टरों से भी घटनाक्रम पर नजर रखने को कहा है। शहर में बुधवार हुई बारिश ने 65 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभी इस महीने के समाप्त होने में 12 बचे हैं लेकिन मुंबई में 1 सितंबर से 18 सितंबर तक 984.3 मिमी बारिश हुई है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS