मौसम की जानकारी: तेलंगाना, लखनऊ और चंडीगढ़ में बारिश, जानें किन राज्यों में है कौन सा अलर्ट

मौसम की जानकारी: तेलंगाना, लखनऊ और चंडीगढ़ में बारिश, जानें किन राज्यों में है कौन सा अलर्ट
X
मौसम की जानकारी/ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पुणे समेत कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम की जानकारी/ भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार को और आने वाले दिनों में बारिश (Rain) को लेकर कई राज्यों में अलर्ट (Alert) जारी कर दिया है। पुणे (Pune) और मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बारिश से लोग परेशान हैं।

एएनआई के मुताबिक, मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, ऊना, मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में आज हल्की बारिश और बादल गरजने की संभावना है।

वहीं तेलंगाना राज्य में भी भारी वर्षा को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। बीती रात हैदराबाद के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव हो गया था।

चंड़ीगढ और लखनऊ में बारिश हो रही है।

मध्य प्रदेश के 12 जिलों में यलो

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 12 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है। भोपाल में जलभराव की वजह से लोग परेशान हैं। अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी को लेकर अलर्ट जारी है।

पुणे में बारिश की वजह से बने बाढ़ के हालात

महाराष्ट्र के पुणे में बीते दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई इलाकों में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश की वजह से जिन इलाकों में पानी भरा हुआ है वहां पर राहत एवं बचाव टीम जुटी हुई है। पुणे में रेल अलर्ट जारी किया हुआ है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेस के प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोग परेशान थे तो वहीं अब बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। चंड़ीगढ और लखनऊ में बारिश हो रही है।

बिहार का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के कई इलाकों में अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। यहां तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। 2 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। वैसे इस बार बिहार और झारखंड में मानसून काफी कमजोर रहा है।

दिल्ली का मौसम

राजधानी दिल्ली में भी मौसम बदल रहा है। कभी धूप तो कभी छाव के साथ आसमान में बादल छा जा रहे हैं। वैसे दिल्ली में दो दिन पहले ही बारिश हुई थी। जिसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौमस विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में बादल छाए रहेंगे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story