Mausam Ki Jankari: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में मौसम की थर्ड डिग्री, IMD ने की भविष्यणवाणी

Mausam Ki Jankari: दिल्ली-हरियाणा समेत इन राज्यों में मौसम की थर्ड डिग्री, IMD ने की भविष्यणवाणी
X
Mausam Ki Jankari: साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। नया साल आने वाला है। दिल्ली-हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है।

Mausam Ki Jankari: साल का आखिरी महीना दिसंबर चल रहा है। दिल्ली-हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को हरियाणा और दिल्ली के कई हिस्सों में ठंड ने दस्तक दी है। अगले 2 दिनों तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत नहीं है। उत्तर भारत में कोल्ड-डे की स्थिति बन गई है। राजधानी दिल्ली में शीतलहर के साथ घने कोहरे का कहर जारी है।

दिल्ली-हरियाणा का मौसम

दिल्ली-एनसीआर आज घने कोहरे की चपेट में है। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में लगातार पारा गिर रहा है। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फिलहाल, दिल्ली- नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम और बहादूरगढ़ समेत आसपास के इलाकों में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है। साल के आखिरी दो दिनों में तापमान थोड़ा बढ़ेगा। लेकिन नया साल शुरू होते ही ठंड तेजी से बढ़ जाएगी।

उत्तर भारत का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर की चपेट में है। अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत में मौसम का डबल अटैक रहेगा। एक तरफ शीतलहर और दूसरी तरफ कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी होगी। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा भी जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी की भविष्यवाणी

आईएमडी के मुताबिक, 28 दिसंबर की सुबह से उत्तर पश्चिम भारत में घने कोहरे में कमी आएगी। जबकि शीतलहर जारी रहने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है यानी नए साल में अधिकतम तापमान एक बार फिर 15 डिग्री के आसपास आ सकता है। वहीं रात का तापमान भी 5 डिग्री से नीचे गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। जिसके बाद उत्तर भारत में और ठंड बढ़ जाएगी।

Tags

Next Story