मौसम की जानकारी: दिल्ली में हल्की बारिश के साथ छाए रहेंगे बादल, जानिए अन्य महानगरों का हाल

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज हल्की बूंदा-बांदी के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही शनिवार को भी सामान्य बारिश (Rain) की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मुंबई
जबकि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसी तरह शनिवार को हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक मुबंई में आज का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
कोलकाता
कोलकाता की अगर बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक यहां आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। कोलकाता में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
चेन्नई
मौसम विभाग के मुताबिक चेन्नई में शुक्रवार की शाम या रात को बारिश या गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। यहां आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS