Mausam ki Jankari: 'गुलाब' चक्रवात से बदला कई राज्यों का मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Mausam ki Jankari: गुलाब चक्रवात से बदला कई राज्यों का मौसम, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
X
Mausam ki Jankari: चक्रवाती तूफान 'गुलाब' (Gulab Cyclone) से एक बार फिर से कई राज्यों का मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश (Odisha and Andhra Pradesh) के लिए चक्रवात का अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। जिससे पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव गहरा हो गया है, जो आगे एक बदल सकता है।

Mausam ki Jankari देशभर में मानसून (Monsoon) की बारिश (Rain) आखिरी दौर में है। वहीं पहाड़ी इलाकों से अभी बारिश से भूस्खलन (Landslide) की खबरें सामने आ रही है। मैदानी इलाकों में मानसून जाते-जाते शहरों को भिगो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश (Delhi Rain) ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं बिहार और झारखंड में सीजन में सबसे अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। इस बीच, खबरें आ रही है कि चक्रवाती तूफान 'गुलाब' (Gulab Cyclone) से एक बार फिर से कई राज्यों का मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ओडिशा और आंध्र प्रदेश (Odisha and Andhra Pradesh) के लिए चक्रवात का अलर्ट (Alert) जारी किया गया है। जिससे पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि उत्तर-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव गहरा हो गया है, जो आगे एक बदल सकता है।

पुलिस ने 'यूनिफाइड कमांड सेंटर' नाम से कंट्रोल रूम खोला

आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए कोलकाता पुलिस ने 'यूनिफाइड कमांड सेंटर' नाम से कंट्रोल रूम खोला है। क्षेत्र के सभी पुलिस थानों और संभागों को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है। सभी पुलिस थानों को तूफान से होने वाली किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए गमबूट और अन्य उपकरण तैयार रखने को कहा गया है। इस बीच, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात के अलर्ट को देखते हुए पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भी तैयारी चल रही है। आईएमडी ने कहा कि शनिवार को ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

बिहार में दिखेगा चक्रवात का असर

बिहार में चक्रवात गुलाब का असर देखने को मिलेगा। क्योंकि मौसम विज्ञान केंद्र, पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दिनों मानसून की ट्रफ-लाइन जैसलमेर, अजमेर, डाल्टेनगंज, जमशेदपुर, दीघा होते हुए पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रही है। वहीं चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश एवं समीपवर्ती दक्षिण-उत्तरप्रदेश में बना है। यह समुद्रतल से 4.5 किमी तक फैला है। साथ ही साथ कम दबाव का क्षेत्र पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना है, जो 48 घंटों के दौरान पश्चिम उत्तर दिशा की ओर बढ़ते हुए ओडिशा तट पर पहुंचने का अनुमान है। इसका आंशिक प्रभाव राज्य पर पड़ने की संभावना है। इसके कारण राज्‍य में बारिश होने का अनुमान है।

राजस्थान में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

राजस्थान में मानसून की मेहबानी लगातार बारिश के रूप में बरस रही है। बीते दिन भी प्रदेश के करीब आधा दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई ,इस दौरान सबसे ज्यादा एरेनपुरा रोड पाली में 40 एमएम बारिश दर्ज की गई तो वहीं डबोक में भी 23 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश का ये दौर अगले 3 से 4 दिनों तक इसी तरह बना रहने की संभावना है, इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश के करीब एक दर्जन जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बरकरार

राजधानी और आसपास के इलाकों में अभी बारिश का दौर कुछ दिन और चलेगा। दिल्ली में सितंबर महीने में होने वाली बारिश पहले ही 400 मिलीमीटर के आंकड़े को पार कर चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार दोनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। यह अलर्ट आमतौर पर बड़े पैमाने पर हल्की बारिश का संकेत देता है। शुक्रवार शाम तक राष्ट्रीय राजधानी में इस महीने कुल 413.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह साल 1944 में दर्ज 417.3 मिलीमीटर बारिश के बाद सबसे अधिक है। आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर तक दिल्ली में इस साल 1,169.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो साल 1964 के बाद सबसे अधिक है।

Tags

Next Story