Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों का हाल

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा, जानें दिल्ली समेत इन राज्यों का हाल
X
Mausam Ki Jankari: पहाड़ोंं पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी जारी है और कोहरा भी छाया है। वहीं कश्मीर और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया।

Mausam Ki Jankari: पहाड़ोंं पर लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कड़ाके की सर्दी जारी है और कोहरा भी छाया है। वहीं कश्मीर और हिमाचल के ज्यादातर इलाकों में पारा शून्य से नीचे दर्ज किया गया। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

ओडिशा लगातार तीसरे दिन भी शीतलहर की चपेट में रहा जबकि दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रिकॉर्ड किया गया। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि समूची घाटी में मौसम शुष्क और सर्द रहा। रात का पारा शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने 25 दिसंबर तक सर्द और शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा। आईएमडी के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम रहते हुए चार डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया। वहीं, लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यूपी मौसम अपडेट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। इस दरम्यान सुबह व रात में कई इलाकों में घना कोहरा भी छाये रहने के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दौरान मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा, जहां रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बीते 24 घंटों में बरेली, मेरठ, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर मण्डलों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। बुधवार को लखनऊ और आसपास के इलाकों में धूप खिली रही। गोरखपुर, मेरठ व मुरादाबाद में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बरेली, लखीमीपुर खीरी, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र और आसपास के इलाकों में में शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है।

इसी तरह मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर,बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, हरदोई, सीतापुर, महाराजगंजु, कुशीनगर, गोरखपुर, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी और वाराणसी में घना कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल में 27 और 28 दिसंबर में बारिश और बर्फबारी होगी। 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले इलाकों में ही बर्फबारी की संभावना है। वहीं, तापमान में धूप खिलने से हल्का इजाफा हुआ है। शिमला में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज हुआ है। इसी तरह मंडी के सुंदरनगर में 1.5 और 21.4, कुल्लू के भुंतर में 1.6 व 18.6, किन्नौर के कल्पा में माइनस 0.6 व 11.5 डिग्री, कांगड़ा के धर्मशाला में 3.6, 15.6, ऊना जिले में 2.4, 23.8, नाहन में 7.3 व 18.8 लाहौल के केलांग में -7.7 और 3.9, पालमपुर में 0.3 और 18.0, सोलन में 2.4 और 23.0, मनाली में 2.4 और 13.4, कांगड़ा में 5.2 और 21.1, मंडी में 1.1, 18.3 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल गई है। राजधानी में भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 25 दिसंबर के बाद ठंड तेजी से बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का उत्तरी भारत यानी जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय होने के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने लगा है।

राज्य के कई हिस्सों में तेज धूप निकल रही है। लेकिन पचमढ़ी के तापमान में बढ़ोतरी होने की बजाय यहां का पारा तेजी से लुढ़का है। पचमढ़ी में तापमान 3 डिग्री पहुंचा। ये पचमढ़ी में इस सीजन का सबसे ठंड़ा दिन माना गया। यहां का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से एक बार फिर न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। फिलहाल राज्य में पिछले दो दिन से दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है।

Tags

Next Story