Mausam Ki jankari: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, यहां जानें हर राज्य का हाल

Mausam ki jankari: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। इससे आम लोगों को कोहरे की परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को उत्तर भारत के ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी और दक्षिण के कुछ राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और लद्दाख के कई हिस्सों में मंगलवार को बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से मैदानों की ओर बर्फीली हवा बहने से तापमान में गिरावट आने लगी है।
मध्यप्रदेश का मौसम
मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिन का तापमान सामान्य से अधिक गर्म रहा है। भारत मौसम विभाग के भोपाल केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि मध्यप्रदेश के कई जिलों में इस सप्ताह औसतन दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। उन्होंने कहा कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर सहित 21 जिलों में शनिवार एवं रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दिन का तापमान पश्चिमी विक्षोम के कारण बढ़ा है। इसके चलते दिन के समय मध्यप्रदेश में ठंड लाने वाली उत्तर दिशा से आने की हवाओं की बजाय दक्षिण-पश्चिम से आ रही हैं और तापमान बढ़ा है।
दिल्ली में वायु की गुणवत्ता अभी खराब
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार को अत्यंत खराब श्रेणी में दर्ज की गई, लेकिन इसमें वायु की गति बढ़ने के पूर्वानुमान के कारण आगामी दो दिन में सुधार होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि हवा की गति धीमी होने की वजह से स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों का जमाव होने के कारण वायु गुणवत्ता शनिवार को गंभीर हो गई थी।
आईएमडी के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने बताया कि हवा की गति धीमी बनी हुई है, जो स्थानीय जनित प्रदूषक तत्वों के जमने में मददगार है। उन्होंने कहा कि पूर्व दिशा से आ रही हवाओं में नमी है जिससे प्रदूषक तत्वों का दूसरा स्तर भी बन रहा है। इन सभी कारकों की वजह से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच गई। हालांकि सोनी ने कहा कि हवा के रफ्तार पकड़ने की वजह से सोमवार तक वायु गुणवत्ता में सुधार होकर यह खराब श्रेणी में पहुंच सकती है।
हरियाणा, पंजाब में बढ़ी ठिटुरन
हरियाणा, पंजाब में कई जगहों पर रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 11.9 डिग्री सेल्सियस, जबकि करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।
पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान सामान्य सीमा से छह डिग्री अधिक 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम एवं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। मैदानी क्षेत्र में सबसे कम न्यूनतम तापमान शनिवार की रात चुरू में 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में राजस्थान में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में चुरू में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.0 डिग्री अधिक है। इसी तरह फलौदी में रात का न्यनूतम तापमान 15.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले कुछ दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को कोहरे की परेशाानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बताते चलें की ऊचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश में ठिठुरन से लाेग परेशान हो गए हैं। वहीं यहां के लोगों को कड़ाके की ठंड का इन दिनों सामना भी करना पड़ रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS