Mausam Ki jankari: श्रीनगर में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के राज्यों में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Mausam Ki jankari: श्रीनगर में ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के राज्यों में छाया घना कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी
X
Mausam Ki jankari: श्रीनगर व जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में आज ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं श्रीनगर के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की भी खबर है।

Mausam Ki jankari: श्रीनगर व जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में आज ताजा बर्फबारी हुई है। वहीं श्रीनगर के मैदानी क्षेत्रों में बारिश की भी खबर है। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क एवं सर्द रहा और घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 36 घंटे में जम्‍मू कश्‍मीर में मौसम के और खराब होने की आशंका है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर लेह मार्ग पर स्थित जोजिला समेत जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम हिमपात हुआ। हालांकि कुछ स्थानों पर तेज हिमपात की भी खबर है। उन्होंने बताया कि घाटी के मैदान के अधिकतर हिस्सों में शाम तक तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि जम्मू के मैदानी हिस्सों में अगले 24 से 36 घंटे में भारी हिमपात एवं बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख की पहाड़ियों पर कुछ स्थानों पर भारी हिमपात हो सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। सभी जगह अब ठंड बढ़ गई। तेज हवाओं ने ठंड और बढ़ गई है। कई जिलों में कोहरा घना आने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। बदले मौसम का असर पारे पर भी पड़ा।मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है।

शिमला का मौसम

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में हिमाचल प्रदेश में बारिश एवं हिमपात का अनुमान जताया है। शिमला स्थित मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने लाहौल एवं स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि ​किन्नूर जिले के कल्पा में एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हरियाणा व पंजाब में तापमान सामान्य से अधिक

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा एवं पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। दोनों प्रदेशों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। करनाल का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहा। वहीं, गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। स्थानीय मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों में सोमवार को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। उन्होंने बताया कि एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 दिसंबर को राज्य में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है। 11 दिसंबर से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने के आसार हैं। विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क बने रहने के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव होने की संभावना जताई है।

उत्तराखंड में अगले चार दिन खराब रहेगा मौसम

उत्‍तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मंगलवार से अगले चार दिन तक मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है। मौसम केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है।

Tags

Next Story