Mausam ki jankari: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ गिरे ओले

Mausam ki jankari: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ गिरे ओले
X
Mausam ki jankari: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह से ही गरज के साथ तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग पहले ही इसकी चेतावनी दे चुका था।

Mausam ki jankari: दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में शनिवार सुबह से ही गरज के साथ तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग पहले ही इसकी चेतावनी दे चुका था। राजधानी इलाके में सुबह 7 बजे 17 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है और बारिश पड़ने के साथ तापमान में और गिरावट दर्ज की गई है। वहीं उत्तर प्रदेश में सर्दी बढने के साथ ही कोहरे की धुंध अधिक बढ़ी है। यहां पर भी सुबह 9 बजे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। उत्तराखंड से सटे प्रदेश के इलाकों में बीती रात से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में कुछ जगहों पर बारिश हुई है। इसके साथ ही सहारनपुर में ओले भी गिरे हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला है। इसके असर के चलते अगले एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी यह मौसम विभाग का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम विज्ञान केन्‍द्र, लखनऊ ने जानकारी दी है कि गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद, संभल, बदायूं, रामपुर पर अलग-अलग स्थानों पर सुबह से ही बारिश और कोहरे की परत देखी गई। इसी के चलते प्रदेश में ठंड और अधिक बढ़ गई है।

दिल्ली की वायु गुणवत्‍ता में होगा सुधार

मौसम विज्ञान विभाग की जानकारी के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्‍ता में जल्द सुधार होगा। बीते सप्‍ताह, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) औसतन 362 रिकॉर्ड किया जा रहा है। जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। आईएमडी (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद बर्फ से ढके हिमालय से बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी।

मुंबई और मध्य प्रदेश में भी बारिश

मुंबई और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार को हल्की बारिश हुई तथा उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश को छोड़ कर अन्य राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई। अरब सागर और उसके दक्षिण पश्चिम क्षेत्र के ऊपर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र के कारण मुंबई और आसपास के इलाकों में तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और भोपाल में हल्की बारिश हुई।

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से अधिक था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार तक न्यूनतम तापमान गिर कर आठ डिग्री सेल्सियस हो जाने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश का हाल

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम दर्ज किया गया। लाहौल स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलोंग में तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा।

जम्मू कश्मीर में भी बारिश और बर्फबारी

कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में शुक्रवार रात से ही बारिश शुरू हो जाने से तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से लोगों को परेशानी का भी सामना भी करना पड़ रहा है।

पंजाब, राजस्थान और हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा और चंडीगढ़ में 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजस्थान में भी रात्रि का तापमान अधिक रहा और कई स्थानों पर बादल छाए रहे। उदयपुर, जयपुर कोटा और बीकानेर के कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई है।

Tags

Next Story