Mausam ki Jankari: जानें 10 से 16 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश तो कहीं ठंड

Mausam ki Jankari: जानें 10 से 16 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश तो कहीं ठंड
X
मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari)/ 11 अक्टूबर (October) को मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश (Rain), शुष्क (Dry) और हल्का ठंडा (Cold Weather) मौसम रहने की आशंका जताई है।

मौसम की जानकारी (Mausam ki Jankari)/ अक्टूबर के महीने से मौसम में बदलाव आने लगा है। सुबह और शाम के वक्त में पूरी तरह से बदलाव आ गया है। वहीं दिन में गर्मी है तो कई इलाकों में बारिश भी हो रही है।

स्काईमेट की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी छत्तीसढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोनकान और गोवा में हल्की बारिश का अनुमान है। तो वहीं मुंबई में बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे दो से दिन दिनों तक रहने वाला है। इसके अलावा झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भी बारिश को लेकर दो दिनों का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

यूपी में एक सप्ताह का मौसम

वहीं 10 से 16 अक्तूबर के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना रहेगा तो पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं प्रयागराज, कुशीनगर और पूर्वी इलाकों में 11-12 को बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश होने की कम संभावना है। 32 से 34 डिग्री के बीच तापमान रहने का आनुमान है।

दिल्ली में बारिश

मौसम विभाग का दावा है कि दिल्ली और पूर्वी यूपी में शुक्रवार को बारिश हो सकती है। जिसके बाद दो दिनों के अंदर ही मानसून पूरी तरह चला जाएगा। इसके अलावा कई इलाकों में बारिश के बाद ठंड बढ़ जाएगी। दिल्ली में रात के समय तापमान 21 और दिन में 25 से 28 रहने का अनुमान है।

इसके अलावा अगले हफ्ते तक दोनों जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। दिन का तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और रात का तापमान 21 से 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story