Mausam Ki Jankari : जानें कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम का हाल, जनवरी में टूटा ये रिकॉर्ड

Mausam Ki Jankari : जानें कैसा रहेगा उत्तर भारत में मौसम का हाल, जनवरी में टूटा ये रिकॉर्ड
X
Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकरी): उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आ गया है। कुछ राज्यों में अभी भी ठंड का कहर जारी है। तो कहीं बेमौसम बारिश जारी है।

Mausam Ki Jankari (मौसम की जानकरी): उत्तर भारत में मौसम में बदलाव आ गया है। कुछ राज्यों में अभी भी ठंड का कहर जारी है। दिल्ली की बात करें तो यहां मौसम साफ है लेकिन सुबह के वक्त प्रदूषण की चादर साफ नजर आती है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है तो वहीं उत्तर भारत में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश हो रही है, इसके चलते अगले कुछ दिनों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। अगले दो दिन पूर्वी मध्य प्रदेश बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब में मौसम साफ रहेगा और इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू में मौसम में बदलाव आने की संभावना है। यहां बारिश को लेकर अलर्ट है। पंजाब में मौसम शुष्क बना हुआ है।

स्काईमेट के मुताबिक, बीते महीने जनवरी में बारिश का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां सामान्य से 63 फीसदी बारिश हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी महीने में 2005 के बाद ये सबसे ज्यादा बारिश है। मध्य भारत सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 84 फीसदी बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

Tags

Next Story