Mausam Ki Jankari: कहीं तेज हवा तो कहीं बारिश, जानें IMD का ताजा अपडेट

बंगाल की खाड़ी में आज चक्रवाती तूफान मोचा (Mocha) एक्टिव हो रहा है। इसका असर आज कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने मोचा से प्रभावित इलाकों के लिए पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया है। अब पहाड़ो पर भी बर्फबारी और बारिश का दौर कुछ थमा है। अब देश के अधिकतर राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, बिहार और उत्तराखण्ड समेत अन्य राज्यों के मौसम (Mausam) की जानकारी।
दिल्ली के मौसम की जानकारी
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में भी बारिश की वजह से मौसम का रूख बदला है, लेकिन अगले सप्ताह से दिल्ली के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो आज आसमान में हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है।
यूपी के मौसम की जानकारी
यूपी के मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) की बात करें, तो यूपी के मौसम (Weather) में बदलाव का सिलसिला जारी रहा। बीते दिनों हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीते शनिवार को नोएडा में बादलों और सूरज की आंख-मिचौली जारी रही। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। अब आगामी सप्ताह में यूपी में भी पारे में बढो़तरी देखने को मिलेगी।
Also Read: Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी बारिश, पढ़ें मौसम रिपोर्ट
इन राज्यों में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जा सकती है। वहीं, अगर बात करे पूर्वोत्तर भारत के राज्यों की तो सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, के कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं। देश की राष्ट्रीय राजधानी में धूल-भरी आंधी चलने की संभावना है। केदारनाथ में भी मौसम के बाद यात्रा को दोबारा बहाल कर दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS