Mausam Ki Jankari: राजस्थान पड़े ओले, जानिए दिल्ली समेत उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

Mausam Ki Jankari : उत्तर भारत के कई प्रदेशों में इस समय मौसम ने एक बार फिर रंग बदला है। राजस्थान के कई हिस्सों में मंगलवार शाम हल्की बारिश हुई। इसके अलावा ओले भी पड़े हैं। राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां दोपहर को पारा अधिक रहने से मौसम गर्म तो वहीं रात को पारा लुढ़कने से मौसम ठंडा हो जाता है।
दिल्ली में भी तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। दिल्ली में मंगलवार रात 9 बजे 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी शाम का तामपान क्रमश 31 और 30 डिग्री दर्ज किया गया। आइए जानते हैं उत्तर भारत के इन प्रदेशों में अगले सात दिनों तक तामपान का हाल क्या रहने वाला है।
दिल्ली मौसम (Delhi Weather)
दिल्ली में मंगलवार शाम बादल होने से पारा लुढकर 27 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इस हफ्ते की बात करें तो दिल्ली में बादल बने रहेंगे। बुधवार की सुबह के साथ दिल्ली वालों के लिए ठंडी रहने वाली है। दिल्ली में बुधवार सुबह तामपान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दोपहर में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा, वहीं शाम होते होते तामपान 25 तक पहुंच जाएगा। हालांकि दिल्ली में कल बारिश होने की उम्मीद कम है, लेकिन इसके बाद शनिवार तक दिल्ली में बादल बने रहेंगे, वहीं बारिश भी आ सकती है।
राजस्थान मौसम (Rajasthan Weather)
राजस्थान में आज कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। राजस्थान के अधिकतर जिलों में तामपान दोपहर में गर्म और शाम होते होते ठंडा हो जाता है। राजस्थान में बुधवार को मौसम साफ रहेगा लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को बारिश हो सकती है। शनिवार और रविवार को मौसम साफ रहेगा।
उत्तर प्रदेश (UP Weather)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को बादल छाए रहे, वहीं बुधवार को भी बादल बने रहगें। बुधवार को यूपी के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। यूपी में सुबह का तामपान 20-22 डिग्री सेल्सियस जबकि शाम को पारा 25 डिग्री तक पहुंच जाता है, हालांकि दोपहर में प्रदेश का तामपान 33 डिग्री तक पहुंच जाता है। प्रदेश में रविवार तक तामपान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है।
हरियाणा मौसम (Haryana Weather)
हरियाणा प्रदेश में इस हफ्ते कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। हरियाणा में बुधवार को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिली रहेगी, लेकिन गुरुवार से रविवार पूरे हफ्ते प्रदेश में ठंडी हवाएं चल सकती है। बुधवार को हरियाणा में दोपहर का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि शाम होते होते पारा 25 डिग्री तक लुड़कने की संभावना है। हरियाणा में गुरुवार हफ्ते का सबसे ठंडा दिन रहेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS