Mausam ki Jankari: लुढ़केगा पारा, शीतलहर के बीच इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Mausam ki Jankari: लुढ़केगा पारा, शीतलहर के बीच इन राज्यों में होगी बारिश, जानें मौसम का हाल
X

Mausam ki jankari: राजधानी दिल्ली समेत यूपी, बिहार मध्य प्रदेश और कई राज्यों में दिसंबर में पड़ने वाली सर्दी अपना रंग दिखा रही है। उत्तर भारत में शीतलहर ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले अगले तीन दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से में सर्दी का सितम देखने को मिल सकता है। वहीं आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड में भी पारा और गिरेगा। जिससे इन राज्यों में अब सर्दी अधिक पड़ने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं आज का अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

यहां बारिश का अलर्ट

तमिलनाडु के चेन्नई, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों में हल्की से बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर-पश्चिमी इलाकों में शुष्क और ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी हिस्सों में जारी रहेंगी। जिसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

बता दें कि शुक्रवार को दिन भर लोगों को तेज धूप का एहसास हुआ था। दिन के समय तापमान बढ़कर 28.0 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। लेकिन रात का तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में बदलाव को लेकर लोगों का कहना था कि पता नहीं चल रहा कि या दिसंबर का महीना है। दिसंबर के महीने में बाहर निकलने ही ठिठुरन हो जाती थी।

Tags

Next Story