Mausam ki Jankari : इस साल किसानों के दिन आएंगे अच्छे, मौसम विभाग ने दी बड़ी जानकारी

Mausam ki Jankari : देश में कोरोना वायरस संकट के बीच किसानों के लिए मौसम विभाग ने एक अच्छी खबर दी है। मौसम विभाग ने कहा कि मौजूदा साल में मानसून सामान्य रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि इस साल भारत में 70 फीसदी मानसून देखने को मिल सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने बुधवार को बताया कि इस पूरे साल भारत में बारिश लगभग 70 फीसदी होगी। ऐसे में देश में मानसून 70 फीसदी भी दिखाई देने के आसार जताए हैं, जो आमतौर पर जून से शुरू होता है और सितंबर तक खत्म हो जाता है। लेकिन इस बार मानसून लंबा चलने वाला है।
मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मानसून आने की तारीख 29 जून की जगह अब 27 जून बताई जा रही हैं। इस बार मानसून 10 दिन देरी से विदा होगा। वहीं दूसरी तरफ इस बार जलवायु में परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा केरल में मानसून 1 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। जिसके बाद वह महाराष्ट्र में 10 और 11 जून तक पहुंच जाएगा और उसके बाद पूरे देश में मानसून आ जाएगा।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉक डाउन को बढ़ा दिया है। 3 अप्रैल तक देश में लॉक डाउन रहेगा। इस दौरान सभी लोग अपने घरों में बंद रहेंगे। लेकिन इस बार लॉक डाउन 2 में सरकार किसानों को छूट देने के लिए दिशानिर्देश जारी कर दी गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS