Mausam Ki Jankari: क्या देश में भयंकर सूखे और बाढ़ जैसे हालात हो सकते हैं, जानें मौसम विभाग ने क्या दी चेतावनी

मौसम विभाग (Meteorological Department) ने भारत सरकार ( Indian government) को जलवायु परिवर्तन ( climate change) पर चेतावनी दी है और कहा है कि देश में अगले कुछ सालों में भीषण सूखे और बाढ़ (drought and flood) जैसे हालात हो सकते हैं। इसके लिए सरकार तैयार रहे। ऐसा इसलिए कहा गया है कि हिंद महासागर में समुद्र का जलस्तर बढ़ने से जलवायु परिवर्तन हो रहा है। वहीं देश के दक्षिण भाग में लगातार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
मौसम विभाग की तरफ से भारत सरकार से कहा है कि अगले कुछ सालों में बाढ़ और भीषण सूखे के लिए खुद को तैयार करना चाहिए। खासकर केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु (Kerala, Andhra Pradesh, Karnataka and Tamil Nadu) जैसे राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इसकी वजह अरब सागर की जगह हिंद महासागर में समुद्र का स्तर बढ़ने से जलवायु परिवर्तन की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि स्थिति गंभीर होती जा रही है। जलवायु परिवर्तन के कारण चीजें बदल रही हैं। खासकर चक्रवाती तूफान की संभावना बढ़ गई है। अगस्त में द फिजिकल साइंस बेसिस नाम से जलवायु परिवर्तन पर एक रिपोर्ट जारी की गई थी। जिसमें भारत को अगले कुछ सालों बाढ़ और सूखे जैसी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
अगर मौसम की बात करें तो भारत के दक्षिणी भाग में बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी पर बने मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं उत्तर भारत में 23 और 24 नवंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग जगहों पर शीतलहर की संभावना है। इन क्षेत्रों के न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमानों में भी कमी आने की संभावना है। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर हरियाणा में देखने को मिलेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखं जैसे राज्यों में ठंड अगले एक सप्ताह में और बढ़ जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS