Mausam ki Jankari: मॉनसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दिल्ली को लेकर कही ये बात

एक बार फिर देश के कई राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार मानसून के असर से उत्तरी और दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही मध्य भारत में भी भारी बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में अगले 3-4 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। जिसके कारण यहां रह रहे लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग (Meteorological Department) ने दिल्ली में अगले चार पांच दोनों तक बारिश होने की आशंका जताई है। जिससे राजधानी के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वही इससे पहले शनिवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान (maximum temperature) सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वही उत्तराखंड में आने वाले चार दिनों से हो रही भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है। बागेश्वर के कपकोट इलाके में भारी बारिश से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। कहीं-कहीं भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा आने की सूचना है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के ज्यादातर इलाकों में आज (रविवार) बारिश का सिलसिला जारी है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण 13 सितंबर तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एक सक्रिय प्रणाली के लिए।
आईएमडी ने 13 सितंबर तक ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। वही 11 सितंबर से 13 सितंबर तक झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश (Rain) हो सकती है। ऐसा बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सर्कुलेशन की वजह से हो रहा है। इससे लो प्रेशर बना हुआ है। इसका असर कल से झारखंड में दिखेगा। 11 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पूर्व (कोल्हान और संताल) और उत्तर-पूर्व (कोयलांचल) में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS