Mausam Ki Jankari: मौसम विभाग ने मुंबई के लिए जारी किया 24 घंटे का रेड अलर्ट, उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश की वजह से मौसम विभाग में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से हुई घटनाओं पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बैठक बुलाई है। अब तक मुंबई में भारी बारिश की वजह से अलग जगहों पर 30 लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राहत बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके साथ ही अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। एनडीआरएफ, बीएमसी और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उद्धव ठाकरे ने शाम 6 बजे बैठक बुलाई है। जिसमें वह आपात स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई में बीती रात हुई भारी बारिश की वजह से अलग अलग जगहों पर कई घटनाएं हुई। जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। चेंबूर इलाके में दीवार गिरने से कई लोगों की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। रेलवे ट्रैक और यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहा। अभी भी पुणे में बीते 5 घंटे से बरसात हो रही है।
बता दें कि भारी बारिश की वजह से रेलवे ने मुंबई के कई इलाकों में ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया। लंबी दूरी तय करने वाली कई ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया है। इसके अलावा घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने भी जानकारी दी गई मुंबई में एक जगह पर बादल भी फटा था।
वहीं दूसरी तरफ दमकल विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी है कि भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन की वजह से दीवार ढह गई। जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 7 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज कभी भी किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS