Mausam ki Jankari: दिल्ली में मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू! झमाझम होगी बारिश, जानें किन-किन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत (North India) के कई राज्यों में मानसून (Monsoon) के आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। जिससे यहां के लोगों को भीषण गर्मी (Scorching Heat) से राहत मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) के अनुसार अगले 24 घंटे में दिल्ली में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने कहा कि अगले पांच दिनों में राजधानी समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, आदि उत्तरखंड बारिश हो सकती है।
इससे पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) सामान्य से 3 ज्यादा 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) सामान्य से 1 ज्यादा 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 49 से 68 फीसदी रहा।
मौसम विभाग(Meteorological Department) के मुताबिक सोमवार से मौसम में बदलाव होगा और दिल्ली-एनसीआर में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की है। इसके बाद मंगलवार से शनिवार तक रुक-रुक कर बारिश होगी, जिसे देखते हुए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।
वहीं, तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। वही अगर उत्तर प्रदेश की बात करे तो यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी देखी जा सकती है। वहीं, कल से अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश की संभावना है। वही हरियाणा में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। यहां आज आसमान में हल्के बदल छाए रहेंगे. यहां 30 जून को बारिश (Rain) होने संभावना है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS