Mausam Ki Jankari: यूपी-दिल्ली और हरियाणा में मानसून का काउनडाउन शुरू, बदला मौसम का मिजाज, कल होगी इन राज्यों में बारिश

Mausam Ki Jankari: यूपी-दिल्ली और हरियाणा में मानसून का काउनडाउन शुरू, बदला मौसम का मिजाज, कल होगी इन राज्यों में बारिश
X
मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई के बाद मानसून दिल्ली-यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में दस्तक दे देगा। ऐसे में अभी से विभाग ने यूपी-बिहार-दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश में चेतावनी जारी कर दी है।

Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून का काउनडाउन शुरू हो चुका है। अभी भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 जुलाई के बाद मानसून दिल्ली-यूपी और हरियाणा के कई इलाकों में दस्तक दे देगा। ऐसे में अभी से विभाग ने यूपी-बिहार-दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश में चेतावनी जारी कर दी है।

मौसम विभाग ने वेदर अपडेट करते हुए कहा कि 11 से 13 जुलाई के बीच जम्मू-कश्मीर, यूपी, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में बारिश होगी, वहीं हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भी बारिश का असर दिखेगा। यह बारिश एक तरह से प्री मानसून होगी। अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में बारिश होगी। आज दोपहर को यूपी की राजधानी लखनऊ में झमाझम बारिश हुई। ऐसे में उम्मीद है कि पश्चिम की तरफ बढ़ते बादल दिल्ली एनसी आर में भी बरसात कर सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, अगले 5 दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों को बारिश के बड़ी राहत मिलने वाली है।

इन राज्यों में कल बारिश की चेतावनी

मौसम विबाग ने बताया कि 12 जुलाई को असम, बिहर, यूपी, जम्मू, उत्तराखंड मराठवाड़ा, कर्नाटक और केरल जैसे राज्यों में बारिश होगी। इसके अलावा गोवा और कोंकण में भी बारिश की संभावना जताई गई है। अगर मध्य भारत की बात करें तो आज छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के संकेत मिले हैं। उड़ीसा और राजस्थान जैसे राज्यों के कई इलाकों में हल्की बारिश होगी।

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि अगले 24 घंटे में पंजाब, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हल्की बारिश होगी। जबकि बंगाल, सिक्किम, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात और राजस्थान में बारिश होगी। जबकि मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की उम्मीद है।

Tags

Next Story