मौसम की जानकारी: अगले 10 दिनों में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत से मानसून की हो जाएगी विदाई

मानसून (Monsoon) जाते-जाते आखिरकार दिल्ली (Delhi) पर मेहरबानी दिखाते हुए झमाझम भिगो रहा है। शनिवार को हुई झमाझम बारिश (Rains) से दिल्ली में काले-काले बादलों ने ऐसा डेरा डाला कि दोपहर बाद एकाएक दिन में रात नजर आने लगी। सड़कों पर घुप अंधेरा होने से वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। काले-काले बादलों के साथ एकाएक आई तेज आंधी की वजह से कई जगह पेड़ गिर गए। झमाझम बारिश की वजह से कई सड़को पर जलभराव की वजह से यातायात प्रभावित हुआ।
अगले दस दिनों में मानसून की विदाई
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार इस समय मानसून दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत से बिदाई ले रहा है। अगले 10 दिनों के दौरान मानसून की विदाई हो जाएगी। पिछले कुछ दिनों से राजस्थान से गुजर रहा मानसून ट्रफ दिल्ली एनसीआर को राहत दे रहा है।
आज दिल्ली में बारिश की संभावना
विभाग का कहना है कि रविवार को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है। दोनों दिन मौसम भी सुहावना रहने की संभावना है। वैसे इस बार दिल्ली से मानसून की विदाई थोड़ा विलंब से होगी। अगले दस दिन और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना है। मानसून 30 सितंबर के बाद विदा हो जाएगा।
इस बार 380 मिमी दर्ज हुई बरसात
इस बार मानसून सीजन में अब तक 380 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई, जबकि सामान्य तौर पर राजधानी में 620 मिलीमीटर बरसात होनी चाहिए। कम बरसात के चलते ही दिल्ली वालों को इस बार सितंबर में भी जुलाई-अगस्त जैसी गर्मी व उमस का सामना करना पड़ा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS